राज्यपाल से CM हेमंत सोरेन की शिष्टाचार भेंट, राज्य के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Ranchi: राजधानी स्थित लोक भवन में आज प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों से जुडी एक महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिली. राज्य...

Ranchi: राजधानी स्थित लोक भवन में आज प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों से जुडी एक महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिली. राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस बैठक को राज्य के विकास और शासन व्यवस्था के सुदृढीकरण की दिशा में काफी अहम माना जा रहा है.

Also Read: News Wave की ‘रात का बुलडोजर’ खबर का असर: CM हेमंत ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

विकास और शासन व्यवस्था पर चर्चा

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य की प्रगति से जुडे कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई. मुख्यमंत्री और राज्यपाल के मध्य राज्यहित से जुडे विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ. इसमें प्रदेश की वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा शामिल रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *