सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र के जुगिलोग में टस्कर हाथी का आतंक, ग्रामीण दहशत में 

SaraiKela: चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत जुगिलोग गांव में एक टस्कर हाथी के आतंक से ग्रामीण पिछले कई दिनों से भयभीत हैं. हाथी...

SaraiKela: चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत जुगिलोग गांव में एक टस्कर हाथी के आतंक से ग्रामीण पिछले कई दिनों से भयभीत हैं. हाथी लगातार गांव में घुसकर किसानों की फसल और घरों में रखे अनाज को नष्ट कर रहा है, जिससे ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है.

फसल और घर दोनों निशाने पर 

ग्रामीणों ने बताया कि हाथी लौकी, बैंगन, झींगा, धान सहित खेतों में लगी सभी फसलों को रौंद रहा है. साथ ही घरों में रखे धान-चावल को भी अपना निवाला बना रहा है. बरसात में कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा रहा है. हाथी जंगल का फायदा उठाकर छिप जाता है और रात में गांव में आकर उत्पात मचाता है. डर के कारण ग्रामीण रात-भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं.

ग्रामीणों ने खुद भगाने की कोशिश की 

ग्रामीणों ने निजी स्तर पर एकजुट होकर हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन जंगल के पास होने के कारण हाथी बार-बार वापस आ जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद चांडिल वन क्षेत्र के पदाधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं. वन विभाग की इस उदासीनता से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है.

Read Also: हजारीबाग में पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़: एक शूटर को लगी गोली, अन्य फरार

“हाथी-मानव संघर्ष बढ़ रहा है” 

ग्रामीणों ने कहा कि हाथी-मानव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. यदि समय रहते वन विभाग द्वारा हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल में नहीं भगाया गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल एलिफेंट ड्राइव टीम भेजकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा जाए और किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *