दरकता बेलहारा पुल, हर पल मंडरा रहा बडे हादसे का खतरा

Palamu: जिले के पाण्डु प्रखंड के बेलहारा गांव में स्थित पुल इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. वर्ष 2006...

Palamu: जिले के पाण्डु प्रखंड के बेलहारा गांव में स्थित पुल इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. वर्ष 2006 में निर्मित यह पुल अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है. पुल के पिलरों में आई बडी-बडी दरारें साफ बता रही हैं कि यह कभी भी जमींदोज हो सकता है. इसके बावजूद इस पर भारी वाहनों का आवागमन रुकने का नाम नहीं ले रहा है.

बारिश के बाद और बिगडी स्थिति

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2024 की भारी बारिश के बाद से पुल की हालत और बिगड गई है. हर रोज यहां से सैकडों भारी वाहन, बसें और स्कूली गाडियां गुजरती हैं. जब भी कोई भारी ट्रक इस पुल से पार होता है, तो पूरा ढांचा कांपने लगता है. ग्रामीणों को डर है कि अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया, तो यहां बडी जनहानि हो सकती है.

Also Read: राज्यपाल से CM हेमंत सोरेन की शिष्टाचार भेंट, राज्य के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

नए पुल की उठी मांग

वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव ने इस समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए. उनकी मांग है कि पुल की तकनीकी जांच कराकर जल्द से जल्द नया टेंडर निकाला जाए ताकि जनता की जान सुरक्षित रह सके.

प्रशासन से की गई मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों के चलने पर तत्काल रोक लगाई जाए. विभाग के अधिकारियों द्वारा पुल का निरीक्षण किया जाए. जल्द से जल्द नए पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *