विधायक निधि से गांवों में विकास को रफ्तार, मगराडी में अंबेडकर प्रतिमा और हरणी में बनेगी पीसीसी सड़क

Palamu: पलामू जिले के नौडीहा बाजार क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए शाहपुर और करकटा पंचायत में नए...

Palamu: पलामू जिले के नौडीहा बाजार क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए शाहपुर और करकटा पंचायत में नए विकास कार्यों की शुरुआत की गई है. छतरपुर विधायक सह झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा विधायक निधि से कुल 15 लाख की राशि स्वीकृत की गई है. इन योजनाओं का शिलान्यास वित्त मंत्री के सुपुत्र सह कांग्रेस युवा नेता प्रशांत किशोर उर्फ बंकू कुमार की उपस्थिति में ग्रामीणों द्वारा नारियल फोड़कर किया गया.

चबूतरा और प्रतिमा का होगा निर्माण

शाहपुर पंचायत के ग्राम मगराडी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और एक चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा. स्थानीय लोगों ने काफी समय से इसकी मांग की थी. प्रतिमा लगने से यहां के लोगों में खुशी की लहर है.

ALSO READ: जीटेट नियमावली के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, मगही-भोजपुरी को शामिल करने की मांग तेज

अब ग्रामीणों को खराब सड़क से मिलेगी राहत

करकटा पंचायत के हरणी गांव में सड़क की हालत काफी खराब थी, जिससे लोगों को आने जाने में भारी दिक्कत होती थी. अब विधायक निधि से यहां पक्की पीसीसी सड़क बनाई जाएगी. शिलान्यास के मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही मुख्य लक्ष्य है और हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाएगी.

इस खास मौके पर करकटा मुखिया पति रामबली पासवान, कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक सोनी, दीपक पासवान, सोनू सिंह, राजेश कुमार, गांधी कुमार, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *