वन विभाग की सख्ती: छापेमारी में सखुआ लकड़ी बरामद, तस्करों की तलाश जारी

SIMDEGA: जिले के जलडेगा प्रखंड के ओड़गा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ीब्रिंगा गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी...

SIMDEGA: जिले के जलडेगा प्रखंड के ओड़गा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ीब्रिंगा गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक साल (सखुआ) के बोटे जब्त किए हैं. इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लकड़ी तस्करों में खलबली मच गई है.

प्रभारी फॉरेस्टर मनोज कच्छप ने बताया कि विभाग को बाड़ीब्रिंगा गांव में अवैध लकड़ी तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छापामारी दल का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई. छापामारी के दौरान मौके से 40 से अधिक सखुआ के बोटे बरामद किए गए.

चार ट्रैक्टर में भरकर लकड़ी जब्त, जांच शुरू

जब्त लकड़ियों को चार ट्रैक्टरों के माध्यम से वन कार्यालय कोलेबिरा लाया गया, जहां उन्हें सुरक्षित रखा गया है. वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है और तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

इस संयुक्त छापामारी अभियान में कोलेबिरा रेंज के वन उप परिसर पदाधिकारी हेमंत कुमार, प्रदीप कुल्लू, जयवंत प्रसून केरकेट्टा के साथ बानो रेंज के लखिन्द्र सिंह, मनीष डूंगडूंग, सुरेश टेटे, ओड़गा ओपी पुलिस और गृह रक्षक के जवान शामिल रहे. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: भीषण गर्मी में चांडिल डैम से पानी छोड़ने पर बवाल: दो गेट खुलते ही उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *