पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ट, सराहनीय और राष्ट्रपति पदक के लिए गृह विभाग ने मांगे आवेदन, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

रांची: पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ट, सराहनीय और राष्ट्रपति पदक के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आवेदन मांगा है. इसको लेकर...

रांची: पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ट, सराहनीय और राष्ट्रपति पदक के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आवेदन मांगा है. इसको लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा गया है. गृह मंत्रालय ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, और सुधारात्मक सेवाओं के कर्मियों के लिए सेवा पदकों की घोषणा के लिए सिफारिशें आमंत्रित की हैं. गृह मंत्रालय द्वारा जारी इस आधिकारिक पत्र के अनुसार राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक के लिए पात्र अधिकारियों और कर्मियों के नाम भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

प्रमुख योग्यता शर्तें और पात्रता मानदंड:

गृह मंत्रालय ने इन प्रतिष्ठित पदकों के लिए कड़े मानदंड निर्धारित किए हैं, विशिष्ट सेवा पदक के लिए कम से कम 25 वर्ष की सेवा अनिवार्य है,हालांकि, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों के लिए यह अवधि न्यूनतम 14 वर्ष रखी गई है. इसके अलावा सराहनीय सेवा पदक के लिए न्यूनतम 18 वर्ष की सेवा आवश्यक है. स्वयंसेवकों के लिए यह सीमा आठ वर्ष है.

वार्षिक कार्य रिपोर्ट का रिकॉर्ड:

गृह मंत्रालय ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के APAR पर विचार किया जाएगा. पीएसएम 10 में से कम से कम आठ रिपोर्ट उत्कृष्ट या बहुत अच्छी होनी चाहिए, जिनमें से कम से कम पांच ‘उत्कृष्ट’ होना अनिवार्य है. एमएसएम के लिए 10 में से कम से कम आठ रिपोर्ट उत्कृष्ट या बहुत अच्छी होनी चाहिए, जिनमें कम से कम एक उत्कृष्ट होनी चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *