ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त सख्त

  Giridih: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रामनिवास यादव द्वारा प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया....

 

Giridih: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रामनिवास यादव द्वारा प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन जांच की.

सीसीटीवी और कंट्रोल रूम की व्यवस्था पर विशेष नजर

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली तथा वहां लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की स्थिति और उनके रखरखाव का जायजा लिया. साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

ALSO READ: साहिबगंज : गणमान्य लोगों ने शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, सांसद-विधायकों का लगा रहा तांता

सुरक्षा, बिजली और अग्निशमन व्यवस्था की जांच

उपायुक्त ने परिसर का भ्रमण करते हुए विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, जनरेटर रूम, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, तैनात सुरक्षा बलों की लॉग बुक सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की. उन्होंने मौके पर मौजूद सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क एवं सक्रिय रहने के सख्त निर्देश दिए.

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी सामग्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *