चतरा पुलिस कार्रवाई: भारी मात्रा में अफीम, डोडा और नकदी के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

Chatra: जिले के लावालौंग थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस...

Chatra: जिले के लावालौंग थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने ग्राम बुढ़ी में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा, पोस्ता दाना और तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है. वहीं बरामद मादक पदार्थ की कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपए बताई जा रही है.

सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि 10 अप्रैल को सूचना मिली थी कि ग्राम बुढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में भारी मात्रा में अवैध अफीम और डोडा का भंडारण किया गया है. सूचना के अनुसार तस्कर मनोज गंझू, बबलू गंझू, कमलेश गंझू, बिपिन कुमार यादव और राकेश गंझू मिलकर इस खेप को ग्राम गोदगोदिया निवासी अजय गंझू एवं अन्य बाहरी व्यापारियों को बेचने की फिराक में थे.

Also read: सड़क सुरक्षा पर गुमला प्रशासन की पहल, सीलम बायपास पर चला विशेष जांच अभियान

छापेमारी के लिए विशेष टीम गठित

सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने ग्राम बुढ़ी में चिन्हित ठिकानों पर दबिश दी, जहां तस्करी का खुलासा हुआ.

घर और मचान से बरामद हुआ नशीला पदार्थ

छापेमारी के दौरान मनोज, बबलू और कमलेश गंझू के घरों से अफीम और नकदी बरामद की गई. वहीं बिपिन कुमार यादव ने अपने मचान पर बनी अस्थायी झोपड़ी में डोडा छिपाकर रखा था. राकेश गंझू, जो सौरु नवाडीह का निवासी है, अपने ससुराल कैलू गंझू के घर से तस्करी की गतिविधियों का संचालन कर रहा था.

17 किलो अफीम, नकदी और बाइक जब्त

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान करीब 17 किलो गीला अफीम समेत अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं. साथ ही 3.11 लाख रुपये नकद और एक बाइक भी जब्त की गई है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *