Ranchi: राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में 1 अगस्त से जमीन और मकान की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी. शुक्रवार को पूर्व की दर पर रजिस्ट्री करवाने की अंतिम तिथि थी जिसके कारण रांची के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में दिन भर लोगों की काफी भीड़-भाड़ दिखी. रांची के ग्रामीण इलाको में निबंधन शुल्क में न्यूनतम 5 प्रतिशत और अधिकतम 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. निबंधक शुल्क में बढ़ोतरी का सीधा असर रांची नगर निगम क्षेत्र के अलावा बुंडू नगर पंचायत और आरआरडीए के क्षेत्राधिकार वाले इलाको और रांची के ग्रामीण इलाकों की भूमि के मूल्य एवं रजिस्ट्री जमीन फिस पर पड़ेगा. इसलिए ग्रामीण इलाकों में जमीन और फ्लेट की खरीद-बिक्री करने वाले लोग देर शाम तक रजिस्ट्री कार्यालय में जमे रहे. रांची के ग्रामीण इलाकों में सबसे महंगी भूमि कांके इलाके में होगी. रांची के 1300 से ज्यादा गांव में जमीन और घर की खरीद बिक्री अब महंगी हो गई है.
रांची में 250 से ज्यादा लोगों ने लिया था अपॉइनमेंट, 200 रजिस्टर्ड हुए
- रांची के कचहरी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में 60 लोगों ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइनमेंट लिया था, देर शाम तक लगभग सभी दस्तावजों का रजिस्ट्रेशन हो पाया.
- मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में कुल 70 लोगों ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइनमेंट लिया था लेकिन लगभग 50 दस्तावेजों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ.
- हिनू रूरल रजिस्ट्री कार्यालय में 61 लोगों ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइनमेंट लिया था लेकिन सिर्फ 25 लोगों ने ही अपने दस्तावेज प्रस्तुत किये जिनका निबंधन किया गया.
- हिनू अर्बन रजिस्ट्री कार्यालय में 34 लोगों ने रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अपॉइनमेंट लिया था और सभी लोगों ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किये जिनका निबंधन किया गया.
ALSO READ: सुबह की 5 हेल्दी आदतें जो बदल सकती हैं आपकी लाइफ, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और फिट
