NewsWave Desk : इंस्टाग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया वीडियो जारी किया है. जिसमें जंतर-मंतर प्रदर्शन का जिक्र किया गया. जारी वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि हाई फ्रेंड्स आज तो मन करता है आपसे ही बात करूं. जतंर मंतर पर जो कुछ भी हुआ, उसे दुनिया ने देखा है. कुछ शरारती बच्चों ने मुझे गालियां दी. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दें. इसके साथ ही मेरी स्वर्गीय माता जी को भी गालियां दी गयी. ये बहुत ही भद्दा स्वरूप था. लेकिन मैं कहना चाहता हूं की बचपन में गलतियां हो जाती है. और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है. जानकारी हो कि कॉकरोच जनता पार्टी CJP के दौरान एक छात्रा का वीडियो वायरल हुआ. जहां छात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के लिये अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही थी. प्रधानमंत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं
उन्होंने कहा कि समाज के अंदर आक्रोश है. जिसे मैं समझ सकता हूं. हमारी बेटियां इस तरह की भाषा कैसे बोल सकती है. इससे मैं शॉक में हूं. लेकिन ये समय बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का है. बच्चे गुमराह हैं. उनको राह दिखाना हमारा काम है. उनको सजा दिलाना, अदालतों के चक्कर कटवाना, समाज में उनको प्रताड़ित करना इससे हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे. मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं.

सभी मिलकर आगे बढ़ें
प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चे हमारे हैं. उन्हें राह दिखाना हमारा काम है. गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन ये कठिन काम हमें करना है और इसलिए मैं इन बच्चों को कहता हूं बच्चों आओ हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ें. कुछ नया सीखें. गलतियों से भी सीखें. अपने सपनों को लेकर चल पड़ें. उन्हेांने कहा कि देश बहुत आगे बढ़ रहा है. आगे बढ़ने वाला है ओर आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो यही मेरा सपना है.
ALSO READ : लद्दाख वापसी के बाद सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो, कहा – सरकार वादा निभायें
