गिरिडीह: केंद्रीय विद्यालय निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी, जल्द पूरा करने का निर्देश

Giridih: धनवार प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर शनिवार को निरीक्षण के दौरान नाराजगी...

Giridih: धनवार प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर शनिवार को निरीक्षण के दौरान नाराजगी देखने को मिली. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पीए सौरव कुमार ने धनवार हाई स्कूल परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के लिए निर्धारित स्थल का जायजा लिया.

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि इसी शैक्षणिक सत्र में केंद्रीय विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से शुरू किया जा सके.

Also Read: गिरिडीह : झामुमो जिला कार्यालय में मनाई गई अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती, वीर सपूतों के बलिदान को किया गया नमन

इसी सत्र से शुरू करने की तैयारी

बताया गया कि धनवार में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत इसी सत्र से प्रस्तावित है. इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी हैं. निरीक्षण के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की.

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, भाजपा ग्रामीण महामंत्री पवन साव, गुड्डू कुमार, संजीत कुमार, वार्ड सदस्य रजनीश कुमार, रोशन यादव, वीरेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *