नामकुम प्रखंड में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन, अब घर के पास मिलेंगी सभी सुविधाएं

RANCHI: रांची के नामकुम प्रखंड परिसर में शनिवार को आधार सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस केंद्र का उद्घाटन खिजरी...

RANCHI: रांची के नामकुम प्रखंड परिसर में शनिवार को आधार सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस केंद्र का उद्घाटन खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने किया. केंद्र का संचालन CSC e-Governance Services India Limited द्वारा किया जाएगा.

विधायक राजेश कच्छप बोले

उद्घाटन के मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आज के दौर में आधार कार्ड हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी हो गया है. ऐसे में प्रखंड परिसर में आधार केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अब अपने काम के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा.

UIDAI निदेशक ने दी जानकारी

कार्यक्रम में मौजूद Unique Identification Authority of India (UIDAI) के निदेशक नीरज कुमार ने जानकारी दी कि इस केंद्र में विशेष रूप से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से जुड़े सभी आधार कार्य किए जाएंगे. इससे बच्चों के आधार नामांकन और अपडेट की प्रक्रिया और आसान हो जाएगी.

प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप ने बताया, एक ही जगह मिलेंगी सभी आधार सेवाएं

प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप ने अपने संबोधन में कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से प्रखंड के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. अब आधार से जुड़े काम जैसे नामांकन, सुधार और अपडेट आसानी से एक ही जगह पर हो सकेंगे, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

यह आधार सेवा केंद्र क्षेत्र के लोगों को आधार नामांकन, अद्यतन और सुधार जैसी जरूरी सेवाएं सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध कराएगा. इससे नामकुम और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा और डिजिटल सेवाओं की पहुंच भी और मजबूत होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *