Ranchi: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने एक नई अधिसूचना जारी करते हुए प्रशासनिक फेरबदल की जानकारी दी है. पश्चिम बंगाल विधानसभा आम चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में अस्थायी बदलाव किया गया है.
कृपानंद झा को मिली चुनावी जिम्मेदारी
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा को पश्चिम बंगाल चुनाव में सामान्य प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है.
विभागीय कार्यभार में बदलाव
कृपानंद झा के चुनाव ड्यूटी में रहने के कारण उनके विभाग का कार्यभार अब वंदना दादेल संभालेंगी.
Also Read: साइबर क्राइम को लेकर HC सख्त, कहा- एक माह के अंदर उठाए जरूरी कदम नहीं तो होगी कार्रवाई
वंदना दादेल की वर्तमान जिम्मेदारियां
राज्य की वरीय आईएएस अधिकारी वंदना दादेल फिलहाल अपर मुख्य सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग) के साथ-साथ मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी कार्यरत हैं.
अतिरिक्त प्रभार का निर्वहन
अब वे अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ कल्याण विभाग के कार्यों का भी अतिरिक्त निर्वहन करेंगी. अधिसूचना के मुताबिक यह व्यवस्था कृपानंद झा के सामान्य प्रेक्षक कार्य से वापस लौटने तक प्रभावी रहेगी.
