ऑल इंडिया रोइंग चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते कई कांस्य पदक

Ranchi/ Bhubaneswar: ऑल इंडिया इंडोर रोइंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल...

Ranchi/ Bhubaneswar: ऑल इंडिया इंडोर रोइंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया. प्रतियोगिता में राज्य के युवा खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

श्रेया, सुलेखा और सुकलाल ने दिलाया पदक

अंडर-15 गर्ल्स सिंगल स्कल स्पर्धा में श्रेया कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. वहीं अंडर-23 महिला और पुरुष वर्ग की लाइट वेट इंडिविजुअल स्पर्धा में सुलेखा मूर्मू और सुकलाल टुडू ने भी कांस्य पदक जीतकर झारखंड को गौरवान्वित किया.

ALSO READ: रांची में अतिक्रमण पर निगम का बुलडोजर चला, सड़क किनारे से हटाए गए अवैध कब्जे

रिले टीम ने भी दिखाया शानदार तालमेल

अंडर-15 महिला रिले फोर स्पर्धा में श्रेया कुमारी, कोमल कुमारी, गौरी कुमारी साहु और अदिति यादव की टीम ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता.

खिलाड़ियों की सफलता पर मिली बधाई

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संघ की सचिव प्रीति रानी सिंह, उपाध्यक्ष बंदना सिंह और पुष्पा पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता झारखंड में रोइंग खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है.

गौरतलब है कि सभी पदक विजेता खिलाड़ी टाटा द्वारा संचालित रोइंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां उन्हें आधुनिक सुविधाएं और बेहतर कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है. खिलाड़ियों की इस सफलता से राज्य में रोइंग खेल के प्रति उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *