तपती गर्मी में राहत: रांची में शुरू हुए ‘ठंडा पानी-विश्राम’ केंद्र, 15 जगह मिलेंगी सुविधा

Ranchi: भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को राहत देने के लिए रांची नगर निगम ने एक सराहनीय पहल की है. नगर...

Ranchi: भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को राहत देने के लिए रांची नगर निगम ने एक सराहनीय पहल की है. नगर निगम ने शहर में अस्थायी “सराय (विश्राम स्थल-सह-प्याऊ)” की शुरुआत की है, जहां लोगों को ठंडा पानी और आराम करने की सुविधा मिलेगी.

महापौर और उप महापौर ने किया उद्घाटन

इस पहल की शुरुआत महापौर रौशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने हिनू चौक और शहीद मैदान, धुर्वा में उद्घाटन कर की. दोनों स्थानों पर बनाए गए इन केंद्रों पर राहगीरों को गर्मी से राहत मिलेगी.

Also Read: IAS अधिकारी की पोस्टिंग, वंदना दादेल को मिली ये जिम्मेदारी

आम लोगों को ध्यान में रखकर सुविधा

नगर निगम का उद्देश्य खास तौर पर पैदल चलने वाले लोगों, फुटपाथ दुकानदारों, ऑटो चालकों और मजदूरों को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा देना है. यहां छाया के साथ-साथ शुद्ध और ठंडा पेयजल भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोग कुछ समय आराम कर सकें.

90 दिनों तक चलेगा संचालन

जानकारी के मुताबिक, ये अस्थायी सराय अगले 90 दिनों तक संचालित किए जाएंगे. नगर निगम शहर के करीब 15 अलग-अलग स्थानों पर ऐसे केंद्र स्थापित कर रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें. इन केंद्रों का संचालन स्वयं सहायता समूहों के जरिए किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *