नकली शराब पर बड़ी कार्रवाई: महेशपुर में होटल संचालक गिरफ्तार, 34 बोतल जब्त

      Pakur: पाकुड़ जिले के महेशपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब के साथ एक होटल...

 

 

 

Pakur: पाकुड़ जिले के महेशपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब के साथ एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

छापेमारी में होटल से मिली नकली विदेशी शराब

मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने महेशपुर थाना क्षेत्र के अमलागांछी गांव के समीप स्थित एक होटल में छापेमारी कर नकली शराब जब्त की. छापेमारी के दौरान टीम को होटल से कुल 34 बोतल नकली विदेशी शराब बरामद हुई, साथ ही होटल संचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

ALSO READ: थाना के सभी पुलिसवाले का निलंबन मामला: पदाधिकारियों की विफलता का ठीकरा निचले कर्मियों पर फोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण –झारखंड पुलिस एसोसिएशन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, अवैध कारोबार का खुलासा

उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक बिक्रम कुमार को सूचना मिली थी कि अमलागांछी के पास स्थित एक होटल में लंबे समय से अवैध रूप से नकली शराब की बिक्री और आपूर्ति की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल पर छापेमारी की और संचालक को रंगे हाथों पकड़ लिया.

अलग-अलग ब्रांड की शराब जब्त

जब्त शराब में विभिन्न ब्रांड और मात्रा शामिल हैं. इसमें 750 ml रॉयल स्टैग की 9 बोतलें, 375 ml की 15 बोतलें, 180 ml की 1 बोतल, साथ ही B7 ब्रांड की 375 ml की 6 बोतलें और 180 ml की 3 बोतलें शामिल हैं.

छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग ने सभी नकली शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *