कटकमदाग में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार और पत्थर से कुचला शव मिला

Hazaribagh: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग गांव के पास एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राजेश...

Hazaribagh: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग गांव के पास एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राजेश कुमार साव (40 वर्ष), पिता मुंशी साव, ग्राम पसई के रूप में की गई है. हत्या धारदार हथियार और पत्थर से कुचलकर किए जाने की बात सामने आई है.

फोन आने के बाद घर से निकला, सुबह मिला शव

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9:30 बजे राजेश कुमार साव को मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गए. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. रविवार सुबह बानादाग साइडिंग के समीप उनका शव बरामद हुआ.

ALSO READ: वाहन जांच अभियान में 85,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया, चालकों को किया गया जागरूक

मुआवजे की मांग पर सड़क जाम, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *