Giridih: बगोदर थाना क्षेत्र के देवराडीह पंचायत अंतर्गत करम्बा गांव के समीप स्थित एक खेत में युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सोमवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर खेत में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी. देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.
मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच
सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, जिससे मामला और उलझ गया था.
मृतक की हुई पहचान
कुछ समय बाद स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान जागेश्वर महतो (25 वर्ष), पिता महावीर महतो, निवासी ग्राम पोटसो, थाना नावाडीह, जिला बोकारो के रूप में की गई.
मौत के कारणों का नहीं चला पता
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन जारी है. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है.पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
ALSO READ: बेटी हत्या मामले का आरोपी युवक फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी
