गुमला: फाइलेरिया से गंभीर रूप से प्रभावित चार मरीजों को उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर

Gumla: DC दिलेश्वर महत्तो के निर्देश पर फाइलेरिया (लिम्फेडेमा) के उन्नत चरण से प्रभावित और चलने-फिरने में गंभीर कठिनाई का सामना कर...

filariasis
Gumla: Wheelchairs provided to four patients severely affected by filariasis.

Gumla: DC दिलेश्वर महत्तो के निर्देश पर फाइलेरिया (लिम्फेडेमा) के उन्नत चरण से प्रभावित और चलने-फिरने में गंभीर कठिनाई का सामना कर रहे रायडीह प्रखंड के चार चिन्हित मरीजों को जिला एवं प्रखंड प्रशासन के संयुक्त प्रयास से व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई. व्हीलचेयर प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में नीलम साहू, चरवा उरांव, लियोस टोप्पो और अनीमा तिर्की शामिल हैं. फाइलेरिया के कारण इन सभी मरीजों के पैरों में अत्यधिक सूजन हो गई थी, जिससे उनकी गतिशीलता गंभीर रूप से प्रभावित हो गई थी. व्हीलचेयर मिलने से अब उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी और दैनिक जीवन के कार्य करने में आसानी होगी.

अधिकारियों ने सबके बेहतर स्वास्थ्य जीवन की कामना की

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान हंसदक, महिला पर्यवेक्षिका आयुषी कुमारी, अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार एवं अनुसेवक विजय कुमार उपस्थित रहे. अधिकारियों ने लाभार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और गरिमापूर्ण जीवन की कामना की. इस पहल को सफल बनाने में पिरामल फाउंडेशन की टीम ने पात्र मरीजों की पहचान, जिला एवं प्रखंड प्रशासन के साथ समन्वय तथा पूरी प्रक्रिया को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी फाइलेरिया से प्रभावित पात्र मरीजों की आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध संसाधनों और सरकारी प्रावधानों के तहत व्हीलचेयर अथवा ट्राइसाइकिल जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा. फाइलेरिया केवल स्वास्थ्य संबंधी चुनौती नहीं, बल्कि कई परिवारों के लिए सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों का भी कारण बनता है. ऐसे में प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के समन्वित प्रयास प्रभावित लोगों को सम्मानजनक, सुगम और अधिक आत्मनिर्भर जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं.

ALSO READ: गुमला: DAV पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *