जमीन विवाद में हिंसा: दो पक्षों में पत्थरबाजी, कई घायल, इलाके में तनाव

GIRIDIH: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरंजो के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी...

GIRIDIH: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरंजो के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

झोपड़ी निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर एक पक्ष द्वारा बांस-तिरपाल से झोपड़ीनुमा संरचना बनाई जा रही थी. इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया.

कई घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

झोपड़ी हटाई, जांच जारी

पुलिस ने मौके पर बने झोपड़ीनुमा ढांचे को भी हटवा दिया है, ताकि विवाद और न बढ़े. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील

इधर, जिले में लगातार बढ़ रहे जमीन विवाद के मामलों को लेकर प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील की है.

ALSO READ: पुलिस महकमे की नई सिविल लिस्ट जारी: अनिल पालटा सबसे सीनियर, श्रीराम समद जूनियर, जानें क्या है राज्य में अधिकारियों का गणित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *