पलामू : धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, प्रतिमा पर लोगों ने किया माल्यार्पण

Palamu: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. मेदिनीनगर स्थित आंबेडकर पार्क में श्रद्धा और...

Palamu: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. मेदिनीनगर स्थित आंबेडकर पार्क में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा गया. अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा की पलामू इकाई द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पलामू जिला अध्यक्ष कृष्ण राम की अगुवाई में आयोजित इस समारोह में महासभा की झारखंड महिला अध्यक्ष किरण प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वहां उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब के बताए मार्ग और उनके सिद्धांतों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया. मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों की चर्चा करते हुए कहा कि समता, समानता, भाईचारा, प्रेम और सद्भाव ही वह मूल मंत्र हैं जिनसे एक सशक्त समाज और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव है.

यह भी पढ़ें : जमीन विवाद में हिंसा: दो पक्षों में पत्थरबाजी, कई घायल, इलाके में तनाव

बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान

उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बाबा साहेब के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं. उनके विचार को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर डॉ. संजय, रामस्वरूप, नंदकिशोर, दीपक, संजय, अजय, अजय प्रकाश और मैडम मीना सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने एकजुट होकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

यह भी पढ़ें : ट्यूशन के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत से इलाके में शोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *