Giridih: डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की. स्थानीय अंबेडकर चौक एवं अंबेडकर भवन स्थित उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के बनाए संविधान पर चलकर ही देश का समुचित विकास संभव है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में संविधान को कमजोर करने की साजिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और समरसता पर आधारित समाज के निर्माण के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव, संजय चौधरी, मनोज यादव, कन्हैया सिंह, संतोष राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर: टाटा मोटर्स गेट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बर्खास्त कर्मी बंटी सिंह के समर्थकों और पुलिस में झड़प, हंगामा
