संविधान का उपहार और सामाजिक न्याय का संकल्प: सुदेश महतो ने बाबा साहेब को बताया आधुनिक भारत का मार्गदर्शक

RANCHI: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को सामाजिक न्याय की अवधारणा का असली...

RANCHI: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को सामाजिक न्याय की अवधारणा का असली पथप्रदर्शक बताया है. अंबेडकर जयंती के अवसर पर राज्यभर में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए आजसू पार्टी ने बाबा साहेब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

समानता का अधिकार बाबा साहेब की सबसे बड़ी देन

अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान के रूप में एक ऐसा अनुपम उपहार दिया है, जिसने हर भारतीय को समानता का अधिकार और सम्मान से जीने की ताकत दी है. उन्होंने कहा कि सैकड़ों विद्वानों के विचारों को एक सूत्र में पिरोकर बाबा साहेब ने जिस संविधान की रचना की, वह आज पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है. इसी संविधान ने शोषितों, वंचितों और महिलाओं के लिए अधिकार के द्वार खोले हैं.

अंबेडकर जयंती के अवसर पर सुदेश महतो ने राजधानी रांची के अलावा बुंडू, सोनाहातु, सिल्ली और खिजरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की. उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को शिक्षित और संगठित समाज बनाने का संदेश दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *