रांची : रांची में झारखंड हाई कोर्ट में बोकारो की 18 वर्षीय लापता युवती मामले में सुनवाई हुई. करीब 9 महीने से लापता युवती को लेकर उसकी मां रेखा देवी ने हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की है. सुनवाई के दौरान प्रार्थी पक्ष के अधिवक्ता विंसेट रोहित मार्की ने बरामद कंकाल को युवती का होने से साफ इनकार किया. उन्होंने दलील दी कि कंकाल की स्थिति देखकर यह प्रतीत होता है कि वह 9 महीने पुराना नहीं बल्कि 2 से 3 वर्ष पुराना है.
Also Read : बोकारो युवती लापता केस : HC ने DGP, FSL निदेशक, बोकारो SP और SIT टीम को किया तलब
