PAKUR: पाकुड़ पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है और सभी अस्पतालों को हाईटेक किया जा रहा है.
मंत्री इरफान अंसारी ने क्या कहा
इस दौरान पत्रकारों ने सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह अस्पताल अब “रेफर अस्पताल” बन गया है. इस पर जवाब देते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मरीजों को रेफर किए जाने के लिए जनता खुद जिम्मेदार है.
मंत्री की आम लोगों से अपील कहा
उन्होंने कहा कि एक मरीज के साथ केवल एक या दो लोग ही अस्पताल पहुंचें, लेकिन जब अधिक संख्या में लोग अस्पताल पहुंच जाते हैं, तो डॉक्टर मरीज को रेफर कर देते हैं. मंत्री ने आम लोगों से अपील की कि मरीज के साथ सीमित संख्या में ही लोग अस्पताल जाएं.
