हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष बैंकिंग सुविधा, इंडियन बैंक के साथ MoU

RANCHI: झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में राज्य सरकार और इंडियन बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU)...

RANCHI: झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में राज्य सरकार और इंडियन बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सैलरी अकाउंट पैकेज तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मियों के लिए वेतन खाता और HRIS आधारित विशेष बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

कर्मचारियों को मिलेगा वित्तीय सुरक्षा कवच

इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं, बीमा कवर और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता विशेष रूप से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए लाभकारी साबित होगा, जो कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देते हैं.

कोरोना योद्धाओं के योगदान का जिक्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों ने बड़े जोखिम के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस तरह की पहल उनके मनोबल को मजबूत करेगी और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रखेगी.

डिजिटल बैंकिंग और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में डिजिटल व्यवस्था का विस्तार जरूरी है. आने वाले समय में सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ श्रमिक वर्ग भी व्यापक रूप से बैंकिंग सेवाओं से जुड़ेगा, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा.

कर्मचारियों से योजना का लाभ उठाने की अपील

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग एवं NHM के सभी कर्मियों से इस विशेष पैकेज का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि इंडियन बैंक के साथ यह साझेदारी राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *