Hazaribagh: चलकुशा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना प्रखंड के खरगु गांव की है. बताया जाता है कि युवक अपील ठाकुर अपनी कथित प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया. बाद में युवक को चलकुशा थाना को सौंप दिया गया.
इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्रेम संबंध, मामला पहुंचा थाने तक
महिला सोनी कुमारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने बताया कि करीब नौ महीने पहले उसकी पहचान अपील ठाकुर से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए.
पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे शादी के बहाने अपने साथ ले जा रहा था. रास्ते में जंगल के पास जब उसने शादी की बात दोहराई, तो आरोपी और उसके एक साथी ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती करने का प्रयास किया. शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.
ALSO READ: धनबाद में गहराया संकट: जीएम आवास की दीवार ढही, 2000 PPM के पार पहुंचा जानलेवा गैस का रिसाव
केस दर्ज, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी करीब तीन साल पहले चौबे के महतोडीह गांव में हो चुकी है. इस मामले में चलकुशा थाना कांड संख्या 36/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी अपील ठाकुर (पिता गोवर्धन ठाकुर, निवासी कुसमरजा टोला, थाना बगोदर, जिला गिरिडीह) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
