हुसैनाबाद में क्रिकेट का महाकुंभ: 18 अप्रैल से स्व. धर्मदेव राम नॉकआउट नाइट टूर्नामेंट, SDO करेंगे भव्य उद्घाटन 

  Palamu: खेल और उत्साह के संगम का गवाह बनने जा रहा है हुसैनाबाद का कर्पूरी मैदान, जहां 18 अप्रैल 2026 से...

 

Palamu: खेल और उत्साह के संगम का गवाह बनने जा रहा है हुसैनाबाद का कर्पूरी मैदान, जहां 18 अप्रैल 2026 से स्वर्गीय धर्मदेव राम की स्मृति में विधानसभा स्तरीय नॉकआउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा.

एसडीओ करेंगे उद्घाटन, कई गणमान्य होंगे शामिल

आदर्श युवा जागृति मंच के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन शाम 6 बजे हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो द्वारा किया जाएगा. इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मोहम्मद याकूब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पलामू लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र पासवान समारोह की शोभा बढ़ाएंगे.

16 टीमें लेंगी भाग, नॉकआउट फॉर्मेट में होंगे मुकाबले

आयोजन समिति के सचिव पीयूष अग्रवाल ‘टिंकू’ ने जानकारी दी कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र की कुल 16 टीमें भाग लेंगी. प्रतियोगिता पूरी तरह नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी, जहां हर मैच 12-12 ओवर का होगा.

18 से 24 अप्रैल तक होंगे मैच, फ्लड लाइट की व्यवस्था

यह टूर्नामेंट 18 से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा. खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए फ्लड लाइट की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे रात में भी मैच रोमांचक अंदाज में खेले जा सकेंगे.

युवाओं को खेल से जोड़ने और प्रतिभा निखारने का उद्देश्य

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है.

Also Read: BLBC बैठक में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर, सुदूर गांवों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश

अधिक संख्या में पहुंचकर करें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

आदर्श युवा जागृति मंच ने सभी खेलप्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और इस खेल महोत्सव को सफल बनाएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *