उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली केस के आरोपियों की बेल पर हुई सुनवाई

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 28 आरोपियों की जमानत याचिका पर गुरुवार को रांची सिविल...

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 28 आरोपियों की जमानत याचिका पर गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से केस डायरी की मांग की है. अदालत ने जमानत याचिकाओं पर विस्तृत विचार के लिए 20 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है.

पहले भी आरोपियों ने लगाई थी गुहार

इससे पहले बुधवार को 20 आरोपियों ने जमानत के लिए गुहार लगाई थी, जिसके बाद सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई है. पुलिस ने बीते शनिवार को एक सुनियोजित छापेमारी के दौरान इस बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था. इस कार्रवाई में कुल 164 आरोपियों को हिरासत में लिया गया था.

Also Read: झारखंड में पुलिसकर्मियों के वेतन पर संकट, पुलिस एसोसिएशन ने CM से लगाई गुहार

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

न्यायिक हिरासत. सोमवार को सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. जांच में यह बात सामने आई है कि इस गिरोह में अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद के नाम शामिल हैं.

महिलाओं की संलिप्तता और केस दर्ज

इस केस में अब तक 7 महिलाओं की संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी है. इस पूरे धांधली के खिलाफ तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *