Bokaro: शनिवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 9 जून को आयोजित होने वाले बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत एक दिवसीय आम उत्सव-सह-बागवानी मेला की तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में डीडीसी ने सभी प्रखंडों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र से 5 से 8 आम उत्पादक लाभुकों (एसएचजी दीदी) का चयन सुनिश्चित करें. प्रत्येक चयनित लाभुक आम के साथ मेले में भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि जिला परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले मेले में प्रत्येक प्रखंड का आकर्षक एवं सुसज्जित स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें स्थानीय आम उत्पादकों की उपज का प्रदर्शन किया जाएगा.

निर्धारित समय पर लाभुकों को कार्यक्रम स्थल पहुंचाने का निर्देश
डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों के चयन, परिवहन व्यवस्था एवं स्टॉल निर्माण सहित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं. उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता की टीम गठित कर लाभुकों को वाहन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक ससमय पहुंचाना सुनिश्चित करें.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: सतगावां में DC ने की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
सभी विभाग समन्वय के साथ करें काम
डीडीसी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने आम उत्पादकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा मेले को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा.
