लोहरदगा में मुफ्त IVF शिविर, निःसंतान दंपतियों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

Lohardaga: जिले के शहरी क्षेत्र स्थित सनराइज अस्पताल में 18 अप्रैल को निःशुल्क आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) चिकित्सा शिविर का आयोजन किया...

Lohardaga: जिले के शहरी क्षेत्र स्थित सनराइज अस्पताल में 18 अप्रैल को निःशुल्क आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक संचालित होगा. शिविर का उद्देश्य निःसंतान दंपतियों और स्त्री पुरुष प्रजनन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेषज्ञ परामर्श और उचित मार्गदर्शन देना है.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

शिविर का संचालन झारखंड के अनुभवी लेप्रोस्कोपी और स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा, जिसका नेतृत्व प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निवेदिता मिश्रा करेंगी. इस दौरान मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनकी आवश्यक जांच की जाएगी और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

Also Read: देशभर के पूर्व शीर्ष अधिकारियों का संगम, नेतरहाट के 71वें बैच का लोहरदगा में भव्य मिलन, सांसद सुखदेव भगत के आवास पर सजी यादों की महफिल

कई समस्याओं की होगी मुफ्त जांच और परामर्श

इस संबंध में जानकारी देते हुए विकास अग्रवाल ने बताया कि शिविर में निःसंतानता, बार बार गर्भपात, आईयूआई और आईवीएफ की असफलता, फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्याएं, हार्मोनल असंतुलन और अन्य स्त्री और पुरुष रोगों की जांच और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज के समय में बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण प्रजनन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में इस तरह के शिविर लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं.

लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

अस्पताल प्रबंधन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जो दंपति या मरीज इस तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, वे इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं और समय पर पहुंचकर विशेषज्ञों से परामर्श लें. शिविर में सीमित समय के कारण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा.

लोगों में दिखा उत्साह

यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत लेकर आएगा, बल्कि उन्हें सही दिशा में उपचार शुरू करने में भी मददगार साबित होगा. स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *