-
अगर सड़क नहीं बनी तो होगा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव का बहिष्कार
Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव प्रखंड के चम्पाबा पंचायत के जराकेल गांव में सड़क निर्माण को लेकर 5 गांव के ग्रामीणों ने बैठक की. मुंडा पौलुस बोदरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मुखिया कानू तैसुन, पंसस फूलमनी मुंडरी तथा संजय कांडीर मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में ग्रामीणों ने कहा झारखंड अलग राज्य बने 26 साल हो गया लेकिन इस गांव की हालत में कोई बदलाव नहीं आया है. हमलोगों का मांग है कि कुंदरूगुटु कलोनी से लेकर कोटागाड़ा तक 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाय. यह सड़क यहां के लोगों के कमाने खाने तथा रोजगार का मुख्य आधार है. इसके निर्माण के लिए विधायक, सांसद एवं डीसी को भी कई बार आवेदन दिया गया लेकिन अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. उन्हें हम लोगों का दर्द को समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण कोई बीमार पड़ने पर या कोई भी विकास कार्य के लिए गाड़ी गांव तक पहुंच नहीं पाती है. स्कूल के बच्चे तक स्कूल जा नहीं पाते हैं. सड़क विकास का एक अहम स्थान रखता है. इसलिए हमारे क्षेत्र के विकास के लिए सड़क का बनना काफी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: गरगा डैम के पास अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि विकास कार्य नहीं हुए तो विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे. इस मौके पर जुनूल बोदरा, सिंगराय पूर्ति, सोंजा चुटिया पूर्ति, बुधु बोदरा, लेंमप्सा बोदरा, अब्राहम बोदरा, स्माइल चुटिया पूर्ति, देबरा बोदरा, सिंगराय पूर्ति समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बोकारो: 9 जून को जिला परिषद कार्यालय परिसर में होगा आम उत्सव सह बागवानी मेला
