झारखंड में प्रिंसिपल सेक्रेट्री रैंक के सिर्फ तीन अफसर, पांच डिप्यूटेशन में, अब एक कंधा और आधा दर्जन विभागों का बोझ

Ranchi: झारखंड में प्रधान सचिव रैंक के सिर्फ तीन अफसर ही कार्यरत हैं, जिसमें सुनील कुमार, राहुल पुरवार और अमिताभ कौशल शामिल...

Ranchi: झारखंड में प्रधान सचिव रैंक के सिर्फ तीन अफसर ही कार्यरत हैं, जिसमें सुनील कुमार, राहुल पुरवार और अमिताभ कौशल शामिल हैं. विनय चौबे निलंबित चल रहे हैं. वहीं सुनील वर्णवाल, राहुल शर्मा, केके सोन, हिमानी पांडेय और अराधना पटनायक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.

इस वजह से राज्य के शीर्ष आईएएस अधिकारियों के कंधों पर जिम्मेदारी का इतना बोझ है कि एक-एक अधिकारी दो से लेकर छह-छह महत्वपूर्ण विभागों और निगमों की कमान संभाल रहे हैं. आलम यह है कि विकास आयुक्त से लेकर गृह सचिव तक, राज्य के लगभग सभी बड़े चेहरे अतिरिक्त प्रभार के साये में काम कर रहे हैं.

शीर्ष अधिकारी और उनके विभागों का गणित

• अजय कुमार सिंह (अपर मुख्य सचिव): स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग.

अतिरिक्त प्रभार: विकास आयुक्त, झारखंड.

• वंदना दादेल (अपर मुख्य सचिव): गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग.

अतिरिक्त प्रभार: मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग.

• सुनील कुमार (प्रधान सचिव): प्रधान सचिव, पथ निर्माण विभाग.

अतिरिक्त प्रभार (3 पद): प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, एमडी, जुडको, एमडी, जीआरडीए.

• अरवा राजकमल (सचिव): सचिव, भवन निर्माण विभाग.

अतिरिक्त प्रभार (6 पद): सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग, सचिव, उद्योग विभाग, खान आयुक्त, रेजिडेंट कमिश्नर झारखंड भवन नई दिल्ली, एमडी झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन, चेयरमैन जेएसएमडीसी.

Also Read: झारखंड की रेशमी उड़ान: तसर और बुनाई ने बदली गांवों की तकदीर, 900% तक बढ़ा कारीगरों का मुनाफा

एक अधिकारी, कई विभाग

• प्रशांत कुमार (सचिव): सचिव, जल संसाधन विभाग.

अतिरिक्त प्रभार (2 पद): सचिव, वित्त विभाग, अध्यक्ष, झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग.

• मनोज कुमार I (सचिव): सचिव, ग्रामीण विकास विभाग.

अतिरिक्त प्रभार (2 पद): सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, सचिव, पंचायती राज विभाग.

• के श्रीनिवासन (सचिव): सचिव, ऊर्जा विभाग.

अतिरिक्त प्रभार (2 पद): सीएमडी, झारखंड ऊर्जा विकास निगम, एमडी, झारखंड बिजली वितरण निगम.

• अबू बकर सिद्दीकी पी (सचिव): सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग.

अतिरिक्त प्रभार: सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग.

दो प्रमंडलों की जिम्मेदारी एक के पास

• मनोज कुमार II (प्रमंडलीय आयुक्त): प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर (रांची).

अतिरिक्त प्रभार: प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर (हजारीबाग).

• पूजा सिंघल (सचिव): सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं ई-गवर्नेंस.

अतिरिक्त प्रभार: सीईओ, झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *