पलामू में पोषण पखवाड़ा के तहत व्यापक जागरूकता अभियान, 21 प्रखंडों में चल रही पहल

Palamu: जिले के सभी प्रखंडों में 9 अप्रैल से ही 23 अप्रैल 2026 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है....

Palamu: जिले के सभी प्रखंडों में 9 अप्रैल से ही 23 अप्रैल 2026 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान के तहत सखी मंडल की दीदियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं.

पोषणयुक्त आहार और स्वच्छता पर जोर

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत तिरंगा भोजन के माध्यम से पोषणयुक्त आहार को बढ़ावा दिया जा रहा है. साथ ही “खेत से थाली” की अवधारणा को साकार करने के लिए पोषण वाटिका लगाने, टेक होम राशन के सही उपयोग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस

इसके अलावा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एएनसी (ANC) और पीएनसी (PNC) के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जच्चा-बच्चा के समय पर टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है.

Also Read: पलामू में बढ़े बिजली दर और कटौती के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, बिजली विभाग कार्यालय का घेराव

गांव-गांव तक पहुंच रहा अभियान

JSLPS के सेतु दीदी कैडर के माध्यम से जिले के सभी 21 प्रखंडों के 60 संकुल संगठनों और लगभग 1300 ग्राम संगठनों में यह अभियान सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है. जागरूकता फैलाने के लिए पोषण बैठक, पोषण रैली और पोषण चौपाल जैसे कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं.

300 से अधिक गतिविधियों का आयोजन

अब तक जिले में 300 से अधिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है. जिनकी जानकारी पोषण अभियान के पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जा रही है. यह अभियान जिले में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *