पलामू में बढ़े बिजली दर और कटौती के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, बिजली विभाग कार्यालय का घेराव

Palamu: जिला में बढ़ी हुई बिजली दरों, अघोषित बिजली कटौती, पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ...

Palamu: जिला में बढ़ी हुई बिजली दरों, अघोषित बिजली कटौती, पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पलामू भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को जिला अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मेदिनीनगर स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसी) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया.

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि इस भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच बिजली की चरमराई व्यवस्था ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है.

बिजली दर वृद्धि और मनमानी बिलिंग पर नाराजगी

उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर पोस्टपेड मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को मनमाना बिल थमाया जा रहा है. सुधार के नाम पर लोग विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारी उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

अमित तिवारी ने चेतावनी दी कि अगर विभाग ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया और जनता को निर्बाध बिजली सुनिश्चित नहीं कराई, तो भाजपा आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन को विवश होगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद सिंह, भीष्म चौरसिया, अजय सिंह, विश्वजीत पाठक, राजेश सिंह, सुनील तिवारी, सरवन गुप्ता, विजय कुशवाहा, जितेंद्र तिवारी, छोटन सिंह, पंकज शर्मा, शुभम प्रसाद, रूप सिंह, संध्या सिंह, सुमन गुप्ता, मंजू गुप्ता, रूबी सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read: गुमला : पीडीएस डीलरों का KPI डेटा व आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *