रांची: झारखंड में नक्सल उन्मूलन की दिशा में सुरक्षा बलों को शुक्रवार को एक ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है. हजारीबाग और चतरा की सीमा पर स्थित खपिया के जंगली क्षेत्रों में हुई एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने भाकपा माओवादी के रिजनल कमेटी सदस्य शहदेव महतो समेत चार खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है. इस सफल कार्रवाई को ऑपरेशन कोटिनीर के तहत अंजाम दिया गया, जिससे पारसनाथ-लुगूझुमरा और हजारीबाग-चतरा सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी दस्ते का लगभग सफाया हो गया है.
गुप्त सूचना पर शुरू हुआ था सर्च ऑपरेशन:
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि 15 लाख का इनामी शहदेव महतो अपने दस्ते के साथ केरेडारी के जंगलों में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए जुटा है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 209 कोबरा बटालियन** और झारखंड पुलिस के संयुक्त बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू की. इसी दौरान शुक्रवार, की दोपहर लगभग के बजे जैसे ही सुरक्षा बल खपिया क्षेत्र में पहुंचे, माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद चारों नक्सली ढेर हो गए.

मारे गए नक्सलियों का विवरण:
– मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में अब तक 4 शव बरामद किए गए हैं.
– शहदेव महतो: रिजनल कमेटी सदस्य- 15 लाख इसके ऊपर 41 दर्ज मामले है.
– रंजीत गंझु: जोनल कमेटी सदस्य है, इसके ऊपर 10 लाख का इनाम घोषित था और नौ मामले दर्ज है.
– नताशा: सब-जोनल कमेटी सदस्य है, इसके ऊपर 17 मामले दर्ज है.
– बुधन करमाली: एरिया कमान्डर इसके ऊपर एक लाख इनाम घोषित है, और 10 मामले दर्ज है.
अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद:
सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में युद्धक सामग्री और हथियार बरामद किए है, जिनमें दो एके- 47 राइफल,
एक कोल्ट एआर 15 राइफल और एक इंसास राइफल बरामद किया गया है.
