Ranchi: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े घटनाक्रम पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने संसद में विधेयक के गिरने को लोकतंत्र और सच्चाई की जीत करार देते हुए कहा कि महिला आरक्षण देश की आधी आबादी का अधिकार है, जिसे कोई छीन नहीं सकता.
चुनावी गणित साधने का आरोप
केशव महतो कमलेश ने कहा कि जिस बिल को सरकार बड़े दावों के साथ लाई थी, वह महज एक राजनीतिक हथकंडा साबित हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बदनीयती के साथ इसे 2011 की जनगणना और परिसीमन से जोड़कर महिलाओं के अधिकारों को टालने की साजिश रची थी.
यह भी पढ़ें : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- ‘स्पष्ट नीति-नियमावली बना कर जल्द ली जाए जेटेट परीक्षा’
विपक्ष की एकजुटता को सलाम
प्रदेश अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत समूचे विपक्ष का आभार जताते हुए कहा कि विपक्ष की दृढ़ता ने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बड़े नुकसान से बचा लिया. 2027 की जनगणना के बाद आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव मोदी सरकार के मसीहा बनने के खोखले प्रयासों को उजागर करता है. आज का दिन भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक है, जिसने संदेश दिया है कि लोकतंत्र में जनता की ताकत ही सर्वोपरि है. कांग्रेस पार्टी महिलाओं के हक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी.
यह भी पढ़ें : झारखंड के स्कूलों में स्किल इंडिया को रफ्तार : व्यावसायिक शिक्षा के लिए 3.40 करोड़ जारी, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी
