हजारीबाग जेल की सुरक्षा होगी मजबूत, लगाए जाएंगे 589 नए कैमरों, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रांची: हेमंत सरकार ने राज्य की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा...

रांची: हेमंत सरकार ने राज्य की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा की सुरक्षा और मजबूत की जाएगी. जेल की हर गतिविधि पर निगरानी रखने के 589 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा
13.48 करोड़ रूपया आवंटित किया है.

सुपरवाइजर की सेवा ली जाएगी:

इन सभी कैमरे के सुचारू संचालन के लिए एक टेक्निकल ऑपरेटर और एक सुपरवाइजर की सेवा भी ली जाएगी. सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्कीम के तहत इस राशि का आवंटन किया गया है. पूर्व में इस कार्य के लिए 14.20 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी, जिसके विरुद्ध अब लगभग 13.49 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है.

जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर:

सरकार ने इस परियोजना में गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं. सीसीटीवी कैमरों को लगाने और उनकी गुणवत्ता की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से संबंधित जेल अधीक्षक और लगाने वाली एजेंसी की होगी. यदि कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित एजेंसी सीधे तौर पर उत्तरदायी होगी और उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे योजना की निरंतर जांच करें और सुनिश्चित करें कि कार्य एस्टीमेट के अनुरूप हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *