Click Here
Click Here

Seraikela: भीषण गर्मी में चांडिल डैम में हाथियों की जलक्रीड़ा, नौका विहार कर रहे पर्यटकों में खुशी की लहर

Seraikela: भीषण गर्मी के बीच चांडिल डैम जलाशय में शनिवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. चांडिल वन क्षेत्र से निकला...

Seraikela: भीषण गर्मी के बीच चांडिल डैम जलाशय में शनिवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. चांडिल वन क्षेत्र से निकला हाथियों का झुंड डैम के पानी में जलक्रीड़ा करता नजर आया. इस दौरान नौका विहार कर रहे दूर-दराज से पहुंचे पर्यटक गजराज को पानी में अठखेलियां करते देख रोमांचित हो उठे. पर्यटकों ने इस खूबसूरत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया और अचानक सामने आए इस नजारे से खुशी की लहर दौड़ गई.

दलमा में नहीं दिखे, डैम में मिले गजराज

कई पर्यटकों ने बताया कि दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में जंगल सफारी के दौरान हाथी देखने को नहीं मिलते, जबकि यहां बोटिंग के दौरान पूरा झुंड नजर आ गया. एक पर्यटक ने कहा कि दलमा सफारी में निराशा हाथ लगी थी, लेकिन चांडिल डैम में हाथियों को पानी में खेलते देखना यादगार अनुभव बन गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गर्मी से राहत पाने डैम पहुंचे हाथी, वन विभाग की अपील

वन विभाग के अनुसार भीषण गर्मी और जंगल में जलस्रोतों के सूखने के कारण हाथियों का झुंड पानी की तलाश में डैम तक पहुंचा. गर्मी से राहत पाने के लिए हाथी लंबे समय तक पानी में रहे. विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि हाथियों के पास शोर न करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

ALSO READ: बोकारो: कथारा कोलियरी में CBI का बड़ा छापा, रिश्वत लेते कार्मिक प्रबंधक और नेता गिरफ्तार

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना चांडिल डैम

फिलहाल चांडिल डैम में हाथियों की मौजूदगी स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है. बोटिंग के दौरान ऐसा दृश्य देखना लोगों के लिए किसी खास अनुभव से कम नहीं माना जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *