Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: कथारा कोलियरी में CBI का बड़ा छापा, रिश्वत लेते कार्मिक प्रबंधक और नेता गिरफ्तार

BOKARO: सीसीएल के कथारा क्षेत्र में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की धनबाद टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के खेल...

BOKARO: सीसीएल के कथारा क्षेत्र में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की धनबाद टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के खेल का भंडाफोड़ किया है. सीबीआई ने कथारा कोलियरी के कार्मिक प्रबंधक सुभाष चन्द्र पासवान और उनके कथित बिचौलिए, नेता सह HMKP के क्षेत्रीय सचिव शमशुल हक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

सेवानिवृत्त कर्मचारी के हक के पैसों के बदले मांगी गई थी रिश्वत

कमीशनखोरी का यह मामला अब पूरे सीसीएल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. कथारा कोलियरी से वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए कारू मांझी के बकाया भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित था. उनके पुत्र सुरेश किस्कू ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली राशि न मिलने के कारण परिवार गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा था.

आरोप है कि इस बकाया राशि के भुगतान को क्लियर करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर कार्मिक प्रबंधक सुभाष चन्द्र पासवान ने *30 हजार रुपये की मांग की थी. इसमें नेता शमशुल हक मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था.

CBI का बिछाया जाल और किया गिरफ्तार

परेशान होकर सुरेश किस्कू ने इसकी शिकायत सीबीआई के धनबाद कार्यालय में की. शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई के एसपी डीएल मीणा के निर्देश पर डीएसपी प्रियरंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने योजना के तहत सुरेश को पैसे लेकर भेजा. जैसे ही परियोजना कार्यालय में सुरेश ने रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से घात लगाए सीबीआई की टीम ने प्रबंधक और नेता दोनों को धर दबोचा.

गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में गहन तलाशी ली गई, जो शुक्रवार देर रात करीब दो बजे तक जारी रही. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कथारा स्थित सीसीएल गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां सीबीआई की टीम उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है.

ALSO READ: रांची: घर से बिना बताए निकले तीन बच्चे स्टेशन से बरामद, माता-पिता की डांट से थे नाराज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *