Click Here
Click Here

न्यूजवेव खास: झारखंड में रोजगार की बहार, 63 हजार युवाओं को मिला प्लेसमेंट

RANCHI: झारखंड के युवाओं के लिए कौशल और अवसर का मिलन अब धरातल पर दिखने लगा है. राज्य सरकार के प्रयासों और...

RANCHI: झारखंड के युवाओं के लिए कौशल और अवसर का मिलन अब धरातल पर दिखने लगा है. राज्य सरकार के प्रयासों और रोजगार मेलों के आयोजन से प्रदेश के 63,553 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है. यह आंकड़ा न केवल राज्य की प्रगति को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि झारखंड का युवा अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है.

पुरुषों के साथ महिलाओं को भी मिला अवसर
कुल नियुक्तियों में पुरुषों का दबदबा रहा है, लेकिन महिलाओं की भागीदारी भी सराहनीय है. श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 54,700 पुरुषों का प्लेसमेंट हुआ है, वहीं 8,853 महिलाओं को भी रोजगार मिला है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

हर वर्ग को मिला समान अवसर
कैटेगरी — नियुक्तियों की संख्या
एसटी — 19,161
• ओबीसी — 14,644
• जेनरल — 11,078
• बीसी वन — 10,124
• एससी — 7,028
• बीसी टू — 1,438

12वीं पास युवाओं का बोलबाला

रोजगार पाने वालों में सबसे बड़ी संख्या उन युवाओं की है जिन्होंने इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पास की है. तकनीकी और उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को भी बेहतर मौके मिले हैं.

12वीं पास — 23,416
• ग्रेजुएट — 16,398
• 10वीं पास — 15,989
• आईटीआई — 3,032
• डिप्लोमाधारी — 1,880
• पोस्ट ग्रेजुएट — 1,634
• माध्यमिक — 885

रांची और पूर्वी सिंहभूम रहे अव्वल

रोजगार देने के मामले में राजधानी रांची और औद्योगिक केंद्र पूर्वी सिंहभूम ने बाजी मारी है. रांची में 7,867, पूर्वी सिंहभूम में 7,349, धनबाद में 5,650 और दुमका में 4,777 लोगों को रोजगार मिला है. अन्य जिलों में भी उत्साहजनक रोजगार मिला है. सिमडेगा (2,532), सरायकेला (2,519) और बोकारो (2,508) में ढाई हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला.

ALSO READ: रांची: घर से बिना बताए निकले तीन बच्चे स्टेशन से बरामद, माता-पिता की डांट से थे नाराज

किस जिले में कितने को रोजगार
जिला — संख्या
• बोकारो — 2,508
• चतरा — 1,016
• देवघर — 849
• धनबाद — 5,650
• दुमका — 4,777
• गढ़वा — 1,703
• गिरिडीह — 1,639
• गोड्डा — 2,001
• गुमला — 3,199
• हजारीबाग — 3,365
• जामताड़ा — 1,247
• खूंटी — 1,858
• कोडरमा — 825
• लातेहार — 1,575
• लोहरदगा — 1,465
• पाकुड़ — 1,445
• पलामू — 1,728
• पश्चिमी सिंहभूम — 3,401
• पूर्वी सिंहभूम — 7,349
• रामगढ़ — 1,589
• रांची — 7,867
• साहेबगंज — 1,446
• सरायकेला — 2,519
• सिमडेगा — 2,532

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *