बंगाल चुनाव पर हेमंत सोरेन का बड़ा हमला: यह चुनाव नहीं, साजिश है!

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश में चल रही चुनाव प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग...

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश में चल रही चुनाव प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में चुनाव अलग-अलग चरणों में कराए जा रहे हैं, जो कई सवाल खड़े करता है. असम में जहां एक ही चरण में चुनाव संपन्न हो गया, वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया जा रहा है.

चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह चुनाव राजनीतिक दलों के बीच नहीं, बल्कि चुनाव आयोग खुद लड़ता हुआ नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि बंगाल में पूरे देश की सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, जिससे गरीब और आम लोगों में डर का माहौल बनाया जा रहा है.

ALSO READ: CM हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम के नव नियुक्त उपायुक्त की शिष्टाचार भेंट

आदिवासी समाज की विरासत का किया उल्लेख

हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज की ताकत और इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी कभी डरने वाले नहीं होते. उन्होंने बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु और फूलो-झानो जैसे वीरों की विरासत को याद करते हुए कहा कि यह समाज अन्याय के खिलाफ लड़ना अच्छी तरह जानता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *