मारवाड़ी युवा मंच रांची की पहली कार्यकारिणी बैठक संपन्न, समाजसेवा के कई फैसले

रांची : मारवाड़ी युवा मंच की नई कार्यकारिणी (सत्र 2026-27) की पहली बैठक अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित की गई....

रांची :  मारवाड़ी युवा मंच की नई कार्यकारिणी (सत्र 2026-27) की पहली बैठक अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित की गई. बैठक में समाजसेवा से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए. अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि शहर में रक्त की कमी को देखते हुए अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके. साथ ही सदस्यों से वार्षिक शुल्क समय पर जमा करने की अपील की गई और दिसंबर तक शुल्क न जमा करने पर 20 प्रतिशत लेट फीस लगाने की बात कही गई.

Also Read :नामकुम में फूटा गुस्सा: प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन, ‘यूएस ट्रेड डील’ के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

19 अप्रैल से शुरू होगा चलंत पियाऊ, आमजन को मिलेगी राहत


सचिव मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि गर्मी को देखते हुए 19 अप्रैल से चलंत पियाऊ की शुरुआत की जाएगी, जिसमें सत्तू पानी, आम पन्ना और नींबू पानी जैसे पेय शहर के अलग-अलग इलाकों में उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पियाऊ भी लगाए जाएंगे. बैठक में एक बड़े स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का भी निर्णय लिया गया, जिसमें लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया जाएगा. इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *