Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: पेड़ से लटका मिला लड़का-लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस 

गुमला: जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के आकरा गबरी टोली में सोमवार को एक युवक और एक नाबालिग लड़की का शव पेड़...

गुमला: जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के आकरा गबरी टोली में सोमवार को एक युवक और एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका बरामद हुआ है. ग्रामीणों ने आकरा गबरी टोली के पास तालाब किनारे स्थित एक पेड़ पर दोनों शवों को लटके हुए देखा.

जिसके बाद देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कामडारा थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

मैट्रिक की परीक्षा देने निकली थी लड़की

मृतकों की पहचान सोनी कुमारी और रमेश चीक बड़ाईक के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि 16 वर्षीय सोनी कुमारी 21 फरवरी को घर से मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए निकली थी. परीक्षा के बाद जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां पूछताछ के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था.

दो दिनों की तलाश के बाद सोमवार को उसका शव गांव के ही एक युवक के साथ बरामद हुआ. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *