RANCHI: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 60 से ज्यादा आरोपियों की जमानत याचिका पर सोमवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई.सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.अदालत ने जमानत याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है.रांची पुलिस ने पिछले शनिवार को परीक्षा से पहले धांधली की आशंका के बाद तमाड में छापेमारी की थी.इस दौरान उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली करने की योजना बना रहे बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था.
महिला आरोपियों की भी पुष्टि, जांच में नए नाम सामने
बताते चले, इस कार्रवाई में कुल 164 आरोपियों को हिरासत में लिया गया था.वही अबतक की जांच में यह बात सामने आया है कि इस गिरोह में अतुल वत्स,विकास कुमार, शेर सिंह,आशीष कुमार और योगेश प्रसाद के नाम शामिल हैं.इस केस में अब तक 7 महिलाओं की संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी है.इस पूरे धांधली के खिलाफ तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.
ALSO READ: IND vs SA: 22 साल की उम्र में शतक जैसा रिकॉर्ड! शेफाली वर्मा बनीं सबसे युवा 100 T20I खिलाड़ी
