Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के दुमका और गिरिडीह में गूंजेगी वन्यजीवों की दहाड़,नए चिड़ियाघरों का तैयार हो रहा DPR

RANCHI: झारखंड में पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में हेमंत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है.बता दें, गिरिडीह और दुमका...

RANCHI: झारखंड में पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में हेमंत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है.बता दें, गिरिडीह और दुमका जिलों में नए चिड़ियाघरों के निर्माण की सुगबुगाहट तेज हो गई हैझारखंड चिड़ियाघर प्राधिकरण को जनजातीय क्षेत्र उपयोजना के तहत इन दोनों प्रोजेक्ट्स की डीपीआर तैयार किया जा रहा है.

DPR के लिए 2.35 करोड़ रुपए दिए गए हैं.इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में न केवल वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देना है,बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन के नए अवसर पैदा करना भी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

स्थानीय विकास को मिलेगी नई ऊंचाई
गिरिडीह और दुमका जैसे जिलों में चिड़ियाघर बनने से संथाल परगनाऔर उत्तरी छोटा नागपुर के क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद है. DPR तैयार होने के बाद निर्माण कार्य का खाका स्पष्ट हो जाएगा. जिसमें वन्यजीवों के बाड़े, पशु अस्पताल और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *