Click Here
Click Here
Click Here

भीषण गर्मी के बीच स्कूल टाइमिंग में बदलाव, पाकुड़ में नई समय सारणी लागू

Pakur: बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर पाकुड़ जिले के सभी स्कूलों की...

Pakur: बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर पाकुड़ जिले के सभी स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया गया है. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में नई समय व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

KG से 12वीं तक के लिए बदली टाइमिंग

निर्देश के अनुसार KG से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह बदलाव छात्रों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि पढ़ाई के दौरान उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े.

ALSO READ: उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली मामला: मुख्य सरगना और अभ्यर्थी पुलिस रिमांड पर

शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों का निर्देश

सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है. नई समय सारणी 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *