Click Here
Click Here
Click Here

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अब Netflix पर कब होगी रिलीज?

NEWS DESK: भूत बंगला को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आ रहे हैं. यह...

NEWS DESK: भूत बंगला को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आ रहे हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ था, और अब थिएटर में आने के बाद इसने अच्छी शुरुआत भी कर ली है. इसी के साथ फैंस अब ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी.

ओटीटी रिलीज को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जब भी कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में आती है, तो उसके ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है. ‘भूत बंगला’ के मामले में भी ऐसा ही हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म थिएटर रन खत्म होने के बाद Netflix पर रिलीज की जाएगी, क्योंकि नेटफ्लिक्स इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर के तौर पर जुड़ा हुआ है.

जून-जुलाई में ओटीटी रिलीज की उम्मीद

फिलहाल फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. आमतौर पर फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के करीब 1 से 1.5 महीने बाद ओटीटी पर आती हैं. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘भूत बंगला’ जून या जुलाई के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है. बता दें कि यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बढ़ाकर 16 अप्रैल कर दी गई, जहां इसे पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज किया गया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड की दीदियां बनेंगी कॉर्पोरेट लीडर, JSLPS और IIM कोलकाता के बीच हुआ ऐतिहासिक MOU

पहले दिन की कमाई ने किया प्रभावित

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है. देशभर में 12,386 शोज के साथ फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि पेड प्रीव्यू के 3.50 करोड़ जोड़ने के बाद नेट कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, विदेशों में फिल्म ने 5.00 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 23.90 करोड़ रुपये हो गया है.

क्या बनेगी अक्षय कुमार की बड़ी हिट?

फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी है. अब देखना होगा कि ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर कितना लंबा सफर तय करती है और क्या यह अक्षय कुमार के लिए एक बड़ी सुपरहिट साबित हो पाती है या नहीं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *