Ranchi: बिहार के राजगीर में चल रही सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. टीम ने अपने लीग मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज कर विरोधियों को कोई मौका नहीं दिया.
झारखंड ने केरल को 5-0 से हराया
पहले मैच में झारखंड ने केरल को 5-0 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में दादर नगर हवेली एवं दमन-दीव को 19-0 के बड़े अंतर से मात दी. दोनों मैचों में झारखंड के खिलाड़ियों का आक्रामक खेल देखने को मिला. जीत में सुखदेव मुंडू, अजीत नाग, डेविड मुंडा और अभिषेक टूटी ने अहम भूमिका निभाई. इन खिलाड़ियों ने शानदार स्कोर कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई.
टीम के इस दमदार प्रदर्शन पर संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है. अध्यक्ष विष्णु कुमार जलान, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव हेजाज असदाक, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कोच शिवांशु सिंह और पूर्व महासचिव कृष्ण कुमार सिंह ने टीम को आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं दी है.
यह भी पढ़ें: गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए रांची नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
