Palamu: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर बाजार निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल रहीम और उनकी पत्नी नाजरा खातून हज यात्रा के लिए रवाना हो गए. रवानगी के मौके पर सुबह उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उनकी खैर-सलामती की दुआएं कीं.इस दौरान परिजनों और शुभचिंतकों ने हज यात्रियों से मदीना पहुंचकर सभी के लिए सलाम पहुंचाने की गुजारिश की और खुदा से मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की दुआ मांगी.
22 अप्रैल सऊदी अरब के मक्का के लिए होंगे रवाना
अब्दुल रहीम के बेटे खालिद अमानी ने बताया कि वे सोमवार को रेल मार्ग से गढ़वा होते हुए कोलकाता जाएंगे. वहां हज यात्रा से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 22 अप्रैल की सुबह सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना होंगे. वे करीब 40 दिनों तक मक्का में ही रहेंगे.इस मौके पर नूरुल खान, जावेद खान, डॉ. अमीनुल हक अंसारी, हाजी अरशुद्दीन खान, हाजी सुहैल अहमद, इलियास खान, अब्दुल कुदूस अंसारी, हाजी नैयाज खान, हाजी हामिद अंसारी, इरफान अहमद उर्फ बब्लू, तनवीर अहमद, रफी खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
इसें भी पढ़े: गिरिडीह: बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग,शॉर्ट सर्किट की आशंका,लाखों का नुकसान
